PTV BHARAT 27 FEB 2025 धार. यूनियन कार्बाइड (waste of Union Carbide) के जहरीले कचरे को जलाने पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है. ऐसे में अब पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलेगा. जिसको लेकर प्रशासन ने पीथमपुर में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया है. इलाके में 24 थानों के 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. वहीं कचरा जलाने का विरोध करने वालों का मानना है कि वे इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. वहीं प्रशासन की तैयारी को देखते हुए अब लगता है की यूनियन कार्बाइड के कचरा जलाने का रास्ता साफ़ हो गया है. इलाके मे सुरक्षा व्यवस्था के माकूल एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के दस टन कचरे को जलाने के ट्रायल की कार्रवाई पूरी तरीके से वैज्ञानिक पद्धति से होगी. उसकी प्रक्रिया आज शुरु कर दी गई है. लिहाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. आंदोलनकारी संदीप रघुवंशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात सुनी और कहा कि आप हाईकोर्ट में बात रखें. हमारे वकीलों ने हमसे कहा है कि हम हाईकोर्ट में अपनी बात मजबूती से रखेंगे और जीत हासिल करेंगे. आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि आगे यह आंदोलन जारी रहेगा. हम वकीलों से पीथमपुर के लोगों से हम बात करेंगे. जिस तरीके से वह आंदोलन करने को कहेंगे, उस तरीके से उस तरीके से आंदोलन को आगे बढाएंगे.
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का ट्रायल शुरू
