CAG रिपोर्ट में AAP के हेल्थ मॉडल पर सवाल

PTV BHARAT 28 FEB 2025     नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आप सरकार के कार्यकाल के दौरान संचालित मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर आई कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली का दवा भंडार बेसमेंट में है, जिसमें एयर कंडीशन व वेंटिलेशन की भी व्यवस्था नहीं है। दवाओं का बॉक्स जमीन पर, शौचालय परिसर व सीढ़ियों पर रखे पाए गए।  जनवरी, 2022 से अप्रैल, 2023 के बीच उत्तर पूर्वी जिले के दवा स्टोर में एक से 16 माह तक 26 आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं थी। इस तरह जिलों के स्टोर में डिस्पेंसरियों के लिए 10 से 37 प्रतिशत दवाएं नहीं थीं। वहीं, वर्ष 2016 से 2020 के बीच करीब 17 लाख स्कूली छात्रों में से सिर्फ 2.81 लाख से 3.51 लाख छात्रों की स्वास्थ्य जांच हो पाई। जिलों के दवा भंडार केंद्र में दवा रखने के लिए जगह की कमी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *