150 शिक्षकों को बंधक बनाने वाले चार छात्र कॉलेज से निष्कासित

PTV BHARAT 28 FEB 2025     इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक कॉलेज के चार छात्र नेताओं को निष्कासित कर दिया गया। छात्रों को कॉलेज परिसर में होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने पर महिला प्रिंसिपल और प्रोफेसरों सहित 150 लोगों को बंधक बनाने का दोषी पाया गया है। दरअसल, पूरी घटना शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय की है। इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। जानकारी के अनुसार कॉलेज की प्राचार्य अनामिका जैन ने कहा कि संस्थान की अनुशासन समिति ने घटना के सिलसिले में चार छात्र नेताओं को निष्कासित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *