PTV BHARAT 28 FEB 2025 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू (H5N1) का मामला सामने आया है। देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 30 दिनों के लिए जिले में मटन-चिकन और अंडों की खरीद-बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही संक्रमित क्षेत्रों में सभी मटन और चिकन शॉप को सील कर दिया है। आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। नगर निगम के वार्ड संख्या 6,7,8, 28, 29, 30, 31, 41 और 45 को संक्रमित घोषित किया गया है।इसके अलावा जिले भर के पोल्ट्री फार्म और गोट फार्म की जांच की जा रही है। जिसमें मोहखेड़ क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के पांच सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने इस पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर का क्षेत्र संक्रमित घोषित किया है।
छिंदवाड़ा की पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू सैंपल मिला पॉजिटिव
