बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

PTV BHARAT 28 FEB 2025 बिलासपुर– बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पुजा विधानी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं

बिलासपुर में बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है और देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूत करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।

यूनियन बजट पर प्रेस वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को देश के आर्थिक विकास और आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ बुनियादी ढांचे, रोजगार, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *