PTV BHARAT 01 MAR 2025 इंफाल। मणिपुर में अज्ञात उग्रवादियों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले में एक मैतेई धार्मिक स्थल के आसपास की पहाड़ियों से गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, उस वक्त हुई जब भारी सुरक्षा घेरे में श्रद्धालुओं का समूह प्रार्थना करने के लिए मैतेई के पवित्र स्थल कोंगबा मारू में पहुंचा था। आसपास की पहाड़ियों से कुल सात राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।इस घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गोलीबारी के बाद आसपास के गांवों के स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया।
मणिपुर में उग्रवादियों ने मैतेई धार्मिक स्थल पर की गोलीबारी
