PTV BHARAT 10 MAR 2025 महू। मध्य प्रदेश में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने उतरे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।घटना मध्य प्रदेश के महू शहर की है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने इतिहास रचा, तो वहीं इसका जश्न मनाने के लिए कुछ लोग शहर में जुलूस निकालने लगे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा। इसी बीच जब जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से होते हुए गुजरा, तो दूसरे समुदाय के लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग जमा हो गए और धरना देने लगे। कोई कुछ समझ पाता, इतने में ही भीड़ आमने-सामने आ गई और पत्थर चलने लगे। इसके बाद शहर के पत्ती बाजार, मार्किट चौक, माणक चौक, सब्जी मार्केट, गफ्फार होटल, कनॉट रोड पर पथराव हुआ। सड़कों पर मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी गई।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद निकाले गए विजय जुलुस पर जामा मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी
