PTV BHARAT 10 MAR 2025 नई दिल्ली। भाजपा ने बंगाल में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है। पार्टी ने हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं की ओर इशारा किया है, जिससे राज्य के निवासी डरे हुए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बढ़ती अशांति को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। यह तेजी से बांग्लादेश में देखी गई हिंसक घटनाओं जैसी हो रही है अमित मालवीय का यह बयान मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसक घटना के बाद आया है। उन्होंने बताया कि कैसे ममता बनर्जी के समर्थकों ने नवादा ब्लाक में स्थित पटिकाबारी बाजार में हिंदुओं के स्वामित्व वाली दुकानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी
नवादा ब्लॉक में हिंदुओं की दुकानों में तोड़फोड़ हुई ‘बंगाल में बांग्लादेश जैसी स्थिति’
