पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक

PTV BHARAT 12 MAR 2025   नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया जाता है और कई यात्रियों को बंधक बना लिया जाता है। यह हाईजैक बलूच विद्रोहियों ने की है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी भी 100 लोग हाईजैकर्स की कैद में हैं।बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सुरक्षा बल के जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस बीच बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक अभी तक 80 बंधक छुड़ा लिए गए हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में 104 बंधकों की रिहाई की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *