रंगों के पर्व होली को मिलेगी वैश्विक पहचान, UNESCO की लिस्ट में होगा शामिल

PTV BHARAT 13 MAR 2025    नई दिल्ली। भारत वैसे तो त्योहारों और मेलों का देश है। इनमें होली और दीपावली सबसे खास है। यह बात अलग है कि अब तक इन्हें वैसी वैश्विक पहचान नहीं मिल पाई थी, जिसके हकदार थे। हालांकि अब इन दोनों ही त्योहारों को वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश तेज हुई है। संस्कृति मंत्रालय ने जल्द ही दीपावली के बाद रंगों के पर्व होली को भी यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज तैयार किए जा रहे है। इनमें होली के मौके पर देश के कई हिस्सों में गाए जाने वाले फाग लोकगीत को भी शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *