PTV BHARAT 19 MAR 2025 जबलपुर। कांग्रेस नेत्री के इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट से खड़े हुए विवाद के बाद उनके विरुद्ध पुलिस में एफआइआर दर्ज की गई है। महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने हाल ही में एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की थी।इस पोस्ट को लेकर समाज के एक वर्ग में आक्रोश था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड निवासी रोहित तिवारी ने लार्डगंज थाने में इसकी शिकायत की। तिवारी ने कांग्रेस नेत्री पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस नेत्री के विरुद्ध आइटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेत्री का साझा किया पोस्ट एक समाज विशेष के प्रति उनका द्वेष प्रदर्शित करता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित यह आलेख समाज के दो वर्गों के मध्य वैमनस्यता फैलाने वाला है।कांग्रेस नेत्री की ओर से इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस नेत्री से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद कांग्रेस नेत्री ने गलती से पोस्ट साझा किए जाने की बात कहकर पोस्ट डिलीट कर दी थी
औरंगजेब से भगवान परशुराम की तुलना करने वाली कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन पर एफआईआर
