PTV BHARAT 19 MAR 2025 नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर लौट आई हैं। 9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा। लैंडिंग के बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया। इसके बाद कैप्सूल को धोया गया। कैप्सूल खोलने के बाद सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए फिर सुनीता विलियम्स बाहर आईं। जैसे ही सुनीता विलियम्स बाहर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान थीं। धरती पर वापस आते ही उन्होंने ग्रैविटी (Gravity) को महसूस किया। कैप्सूल से बाहर आने के बाद रिकवरी टीम के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और स्ट्रेचर पर बैठाया। गौरतलब है कि उन्होंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन, ग्रैविटी पर नियंत्रण न बना पाने की वजह से वो लड़खड़ा गईं। इसके बाद सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Landing Video) का मेडिकल चेकअप और अन्य प्रक्रियाओं को किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वो बिलकुल स्वस्थ हैं।
सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग धरती पर वापस आए
