नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार

PTV BHARAT 19 MAR 2025    नई दिल्ली। नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा (Nagpur Violence) के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान (faheem khan arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमीम खान पर आरोप है कि उसने लोगों को हिंसा के लिए भड़काया था। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने फहीम खान सहित 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने दावा किया है हिंसा भड़काने के लिए मुख्य आरोपी 38 वर्षीय फहीम शमीम खान का हाथ है। वो माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MNDP) का नागपुर अध्यक्ष है।फहीम खान ने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वो नागपुर के संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है। चुनाव 2024 में नितिन गडकरी से 6.5 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हार गया था। उसे 1073 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *