सही दिशा में बढ़ रही है भारत-चीन वार्ता: जायसवाल

PTV BHARAT 21 MAR 2025    नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने को लेकर भी दोनों देशों के बीच संपर्क बना हुआ है। इस बारे में शीघ्र ही विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है। इस बात के संकेत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को दिए। उन्होंने कहा, “कजान (रूस) में पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया जारी है। विदेश मंत्रियों के स्तर पर बहुत ही रचनात्मक बातचीत हुई है।”विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान हाल ही में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से चीन के साथ रिश्तों को सुधारने को लेकर दिए गए सकारात्मक संकेतों के बाद आया है। पीएम मोदी ने चीन के साथ रिश्तों को सुधारने की अहमियत को रेखांकित किया था। बाद में इसका चीन के विदेश मंत्रालय ने स्वागत भी किया था। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार की नई आर्थिक व वैश्विक नीतियों को देख कर चीन को लेकर भारत के रवैये में बदलाव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *