PTV BHARAT 22 MAR 2025 नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने संसद में एक ऐतिहासिक राजपूत राजा पर अपनी टिप्पणी से बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर चर्चा में भाग लेते हुए सपा नेता ने 16वीं शताब्दी के राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार कहा, जिस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। अपने भाषण के दौरान सुमन ने भारतीय मुसलमानों की ऐतिहासिक वंशावली के बारे में भाजपा द्वारा की जाने वाली लगातार टिप्पणियों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अक्सर दोहराते हैं कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है, लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते। वास्तव में, बाबर को भारत कौन लाया था? राणा सांगा ने ही उसे इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था सपा सांसद ने कहा कि इस तर्क से, अगर आप दावा करते हैं कि मुसलमान बाबर के औलाद हैं, तो आप भी गद्दार राणा सांगा के औलाद हैं। हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन राणा सांगा की नहीं। समाजवादी पार्टी के सांसद की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। पूर्व भाजपा सांसद संजीव बालियान ने बयान की निंदा करते हुए इसे राजपूतों का अपमान बताया।
राणा सांगा को गद्दार कहने पर घिरे सपा सांसद रामजी सुमन
