PTV BHARAT 05 APRIL 2025 नई दिल्ली। नेपाल में राजशाही के समर्थन में चल रहे आंदोलन के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को आश्वस्त किया है कि भारत एक लोकतांत्रिक व स्थिर नेपाल का समर्थन करता है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस हफ्ते की शुरुआत में हजारों लोगों की भीड़ ने जुलूस निकालते हुए फिर से वहां राजशाही स्थापित करने की मांग की है। देश के दूसरे हिस्सों में भी इस आंदोलन की झलक दिखाई दी है। कुछ राजनीतिक दलों ने इस आंदोलन में भारत का हाथ होने का आरोप भी गया है। पीएम ओली ने इस आंदोलन के लिए पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह पर आरोप लगाया था। पड़ोसी देश नेपाल में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता चल रही है। ओली ने 14 जुलाई, 2024 को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद का शपथ ली है।