PTV BHARAT 13 APRIL 2025 चंडीगढ़। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने बयान दिया था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिसमें से 18 चल चुके हैं और 32 चलाए जाने हैं। बाजवा की इस जानकारी का सूत्र जानने के लिए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उनसे पूछताछ करने के लिए सेक्टर 8 स्थित उनके आवास पर पहुंची।टीम की अगुवाई नवजोत ग्रेवाल कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस बाजवा से उनकी जानकारी का आधार जानना चाहती थी, लेकिन उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि पंजाब में 18 जगह पर बम धमाके हो चुके हैं।हाल ही का बम धमाका भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ था। जबकि इससे पहले ज्यादातर बम धमाके पुलिस थाने व चौकियों में किए गए काउंटर इंटेलीजेंस के अधिकारियों का कहना है कि बाजवा उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं जबकि वह उनके जानकारी के सूत्र जानना चाहते थे। सूत्र बताते हैं कि बाजवा का कहना है कि उनके अपने सोर्सेस हैं और वह इसे डिस्क्लोज नहीं कर सकते।
बम बलास्ट वाले बयान पर बुरे फंसे प्रताप बाजवा
