MP में अब सहकारी समितियां चला सकेंगी पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर

PTV BHARAT 14 APRIL 2025   भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सीएम यादव ने बड़ा एलान किया है। बताया जा रहा है, सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर जैसी सेवाएं संचालित कर सकती हैं। रविवार को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में सीएम ने ये बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मध्य प्रदेश में ऐसी गतिविधियों के विस्तार के लिए बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।सीएम ने कहा, अब सहकारी समितियां पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य सेवाएं भी संचालित कर सकती हैं। मध्य प्रदेश में (फरवरी में) वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सहकारी समितियों के माध्यम से कारखाने चलाने के लिए भी समझौते किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *