ममता बनर्जी खुद करवा रहीं हैं बंगाल में हिंसा-अधीर रंजन चौधरी 

PTV BHARAT 14 APRIL 2025   वक्फ कानून (Waqf Law) के विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल में पिछले चार दिन से जमकर हिंसा हुई। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा (Murshidabad Violence) को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कई सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है। अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर ही बंगाल में हिंसा करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता का नाटक कर रहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती है और मुख्यमंत्री बनर्जी केवल धर्मनिरपेक्ष होने का दिखावा कर रही हैं। बंगाल सरकार भाजपा को आम मुसलमानों को जिहादी कहने का मौका दे रही है और इससे किसको फायदा होता है? टीएमसी और भाजपा को इससे फायदा होता है। मेरा मानना ​​है कि दंगे वहीं होते हैं जहां सरकार चाहती है। एक बार गोधरा में ऐसा हुआ क्योंकि सरकार चाहती थी। यह बंगाल में भी हो रहा है क्योंकि सरकार चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *