PTV BHARAT 16 APRIL नई दिल्ली। गुरुग्राम लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रॉबर्ट वाड्रा पर सवालों की बौछार कर दी। जमीन घोटाला’ केस में ED बुधवार (16 अप्रैल) को फिर रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद, बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, उन्होंने कहा कि वह सच में विश्वास करते हैं और किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- मैं किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं। मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी। रॉबर्ट वाड्रा की यह टिप्पणी उनके ‘जन्मदिन सप्ताह सेवा’ पर बैन लगाए जाने के दावे के बाद आई है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए वाड्रा ने कहा कि जब तक उन्हें अल्पसंख्यकों के प्रति अन्याय के खिलाफ बोलने से नहीं रोका जाता, तब तक वह लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।’
रॉबर्ट वाड्रा से ED आज फिर करेगी पूछताछ
