आगरा में बालिका से दुष्कर्म पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विवादित बयान’ये इतना बड़ा मामला नहीं’

PTV BHARAT 22 APRIL पीडीए को मुद्दा बनाने वाली सपा के सांसद रामजी लाल सुमन का दुष्कर्म की घटना को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे सुमन ने एक सवाल के जवाब में यह कह दिया कि मामला इतना बड़ा नहीं है। सांसद का बयान इंटरनेट मीडिया पर चल रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 अप्रैल की रात दलित समाज की बालिका के पिता दावत में गए थे। गांव का रहने वाला ओमवीर लोधी रात डेढ़ बजे घर के बाहर सोती बालिका को उठा ले गया और पांच सौ मीटर दूर जाकर दुष्कर्म किया। सुबह पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद राजनीति गर्मा गई।शनिवार को भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिरकवार समेत भीम आर्मी, रायल वाल्मीकि आर्मी और भाकियू पदाधिकारी पीड़ित स्वजन से मिले थे। मामला तूल पकड़ने के सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *