PTV BHARAT 23 APRIL श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से आज यानी बुधवार को उत्तरी कश्मीर के उरी में सेना के जवानों ने एक घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। बुधवार को उत्तरी कश्मीर में उरी सेक्टर के अंतर्गत आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सेना के जवानों ने आतंकियों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया है। फिलहाल यहां आतंकियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ जारी है।
उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
