PTV BHARAT 27 APRIL चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। भारतीय सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है।सार्क वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत से बाहर निकलने की समयसीमा 26 अप्रैल को समाप्त हो गई, जबकि मेडिकल वीजा पर आने वालों को छोड़कर बाकी के लिए यह आज यानी रविवार, 27 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं।किशोरी सरिता ने रोते हुए कहा, ‘मेरी मां भारतीय हैं और उन्हें हमारे साथ पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है,’ उसे नहीं पता कि वह उनसे कब मिल पाएगी। वह, उसका भाई और पिता रविवार को अटारी सीमा (Attari Border) पर भारत से बाहर निकलने के लिए कतार में खड़े सैकड़ों लोगों में शामिल थे।
पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आज अंतिम दिन
