कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए

PTV BHARAT 03 MAY  नई दिल्ली।  कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, “हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया, कुछ नहीं किया। कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।” पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब देश की नजरे इस बात पर है कि आखिर भारत किस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ करता है। हालांकि, सरकार ने कई कड़े एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *