PTV BHARAT 06 MAY नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। अब तिलमिलाए पाकिस्तान ने UNSC से बैठक की मांग की। पाकिस्तान के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बंद कमरे में बैठक बुलाई गई थी। बैठक का इस्तेमाल पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने बैठक में पाकिस्तान से कठिन सवाल किए। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की ‘झूठे झंडे’ की कहानी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। साथ ही पाक से पहलगाम हमले में लश्कर-ए-तैयबा के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया। बैठक में आतंकवादी हमले की व्यापक निंदा की गई और जवाबदेही की आवश्यकता को मान्यता दी गई।
भारत के खिलाफ UNSC पहुंचे पाक को कड़ी फटकार
