PTV BHARAT 10 MAY नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के DGMO (Director General Of Military Operations) वार्ता के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई। विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देश के DGMO फिर 12 मई को बात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जानकारी दी की दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया है। एस जयशंकर ने एक्स पर कहा,”भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान
