PTV BHARAT 18 MAY 2025 पीटीआई। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन तुर्किए के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। भारत में एक के बाद एक तुर्किए के लिए कमाई के सारे अवसर बंद हो रहे हैं। एयरलाइंस से लेकर IIT तक तुर्किए की कंपनी और संस्थाओं के साथ किए गए समझौते रद किए जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में IIT बॉम्बे (IIT Bombay Suspends MoU with Turkey) का नाम भी शामिल हो चुका है। IIT बॉम्बे ने तुर्किए की एक यूनिवर्सिटी के साथ किए गए सारे समझौते रद कर दिए हैं। IIT बॉम्बे ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
IIT बॉम्बे ने तुर्किए के विश्वविद्यालय संग तोड़ा करार
