PTV BHARAT 20 MAY 2025 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को पहले ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दे दी थी। अब भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल को घेरा है।बीजेपी नेता ने कहा, यह हैरानी की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बड़ा ऑपरेशन था। इसके अलावा, वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए, जबकि इसका जवाब पहले ही DGMO ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है।
मुनीर के साथ राहुल गांधी का चेहरा’, बीजेपी नेता ने शेयर किया पोस्ट
