PTV BHARAT 22 MAY 2025 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) राजस्थान के बीकानेर के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और भारत की सैन्य क्षमता के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ चेतावनी दे दी है कि पड़ोसी मुल्क से न तो व्यापार होगा और न ही बातचीत होगी, बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर। यहां देखें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें… पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी
- पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा, तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा।
- पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा।
- भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा।
- अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा और न टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ PoK की।
- अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है, हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
- ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
- पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है।
- मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।

