PTV BHARAT 29 MAY 2025 नई दिल्ली। 29 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करने वाले थे। उनकी पहली यात्रा सिक्किम में होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी वहां नहीं जा पाए। सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम पीएम मोदी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद कर दिया गया और फिर पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी ने वर्चुअल स्पीच में कहा, “आतंकियों ने पहलगाम में जो किया वह सिर्फ भारत पर हमला नहीं था, बल्कि वो मानवता पर हमला था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को करारा जवाब दिया गया और आतंकी अड्डे तबाह किए गए।” सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “50 साल पहले सिक्किम ने अपने लिए लोकतांत्रिक भविष्य को तय किया। यहां के लोगों का मानना था कि जब सभी की आवाजें सुनी जाएगी और सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी, तो सभी को प्रगति के समान अवसर मिलेंगे।”
पहलगाम अटैक मानवता पर हमला – PM Modi
