आतंक का फन उठेगा तो कुचल देंगे- पीएम मोदी

PTV BHARAT 31 MAY 2025   नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी का नारी शक्ति ने सिंदूर स्वागत किया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में पहला दौरा है। कार्यक्रम के सारे सूत्र यानी सुरक्षा से लेकर प्रबंधन तक महिलाओं के हाथों में हैं। पीएम मोदी ने कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने स्मारक में एक डाक टिकट भी जारी किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “सबसे पहले मैं मां भारती को, भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं।” पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई को लेकर कहा, “आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *