PTV BHARAT 01 JUNE 2025 गुवाहाटी। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबल काफी ज्यादा सक्रिया हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार ऐसे की तलाश जारी है, जो देश विरोधी कामों में लगे हुए हैं।पिछले दिनों देश के अलग-अलग जगहों से कई जासूसों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान को खुफिया जानकारी पहुंचा रहे थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से असम से राष्ट्र-विरोधी कार्यों में जुटे दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम में इस तरह के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 81 हो गई है। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि सोनितपुर और कामरूप जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान के साथ सहानुभूति रखने के कारण 81 राष्ट्र-विरोधी अब सलाखों के पीछ हैं। हमारी प्रणालियां लगातार सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी पोस्टों पर नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है।”
पहलगाम हमले के बाद असम सरकार ने देश विरोधी बयान देने वाले 81 लोगों को गिरफ्तार
