PTV BHARAT 05 JUNE 2025 नई दिल्ली। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भीख के पैसों पर चल रही है, ये तो पूरी दुनिया को पता है। लेकिन भीख मांगने की पाकिस्तान की ऐसी आदत है कि जाती नहीं। कभी पैसे के लिए, कभी रिसोर्स के लिए तो कभी दाना-पानी के लिए, पाकिस्तान दुनिया के आगे हाथ फैलाने से कतई परहेज नहीं करता। अब शहबाज शरीफ ने एक बार फिर अमेरिका के सामने हाथ फैलाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गिड़गिड़ा कर भारत के साथ बातचीत कराने का आग्रह किया है। दरअसल भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उसके साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी, जब तक वह आतंकवाद को समाप्त न कर दे। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहबाज शरीफ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया। शरीफ ने ट्रंप से भारत के साथ बातचीत को सुगम बनाने का आह्वान भी किया। हालांकि भारत का स्पष्ट मत है कि बातचीत में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं होगा
शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत के लिए अमेरिका से लगाई गुहार
