पीएम मोदी ने तिरंगा दिखाकर चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया

PTV BHARAT 06 JUNE 2025     जम्मू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां वह कश्मीर को दो वंदे भारत की सौगात देंगे। इस बीच पीएम मोदी ने रियासी में मौजूद चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है। इस पुल ने कश्मीर तक ट्रेन पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पीएम मोदी ने इसके बाद भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही वह श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। यह परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) के अंतर्गत पूरी हुई है। यह परियोजना का अंतिम चरण था, जिसके अंतर्गत रेल मार्ग कश्मीर से कन्याकुमारी तक जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज के बाद अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। अंजी पुल भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है। इस बनाने में भी इंजीनियरों और श्रमिकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। श्रीनगर वंदे भारत के लोको पायलट रामपाल शर्मा ने कहा कि ये हमारे लिए और भारतवासियों के लिए गौरव की बात है.. वर्षों के सपने को हकीकत में बदलने के लिए हमारे पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के सभी अधिकारियों ने मेहनत की है। ये आसान काम नहीं था इस काम में कई चुनौतियां थीं..जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरीक्षण के दौरान पुल के पास बने व्यू पॉइंट पर गए, जहां अधिकारियों ने उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ चिनाब पुल के पास बने रेलवे संग्रहालय का दौरा भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *