PTV BHARAT 09 JUNE 2025 मणिपुर में मैतेयी संगठन अरामबाई तेंगोल के नेता और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण रविवार को स्थिति तनावपूर्ण रही। प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इन क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल डाटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि अरामबाई तेंगोल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।इस बीच सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर हिंसा से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए अरामबाई तेंगोल के सदस्य कनन सिंह को इंफाल एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार किया। उसे गुवाहाटी ले जाया गया है, जहां उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
मणिपुर में मैतेयी नेता की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा
