‘गोमांस को हिंदुओं के खिलाफ बनाया जा रहा हथियार’- सीएम हिमंत सरमा 

PTV BHARAT 11 JUNE 2025  गुवाहाटी। ईद के जश्न के बाद सार्वजनिक स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंके जाने के मामलों का हवाला देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि राज्य में हिंदुओं के खिलाफ गोमांस को हथियार बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि असम के लोगों को अवैध रूप से रह रहे दूसरे देशों के लोगों को वापस भेजने के लिए ‘गैर समझौतावादी’ रुख अपनाना होगा।उन्होंने कहा कि असम उन ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, जिनके हमदर्द दुनियाभर में हैं। भाजपा के राज्य कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यदि हिंदुओं के पड़ोस में कुछ मुस्लिम परिवार रहते थे तो वे हिंदुओं के लिए कोई समस्या पैदा न करने की कोशिश करते थे। यदि उन्हें गोमांस खाना होता था तो वे मुस्लिम बहुल इलाकों में रहने वाले अपने लोगों के पास जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *