PTV BHARAT 12 JUNE 2025 अमरोहा। मुस्लिम संप्रदाय के एक युवक ने पहले नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उससे उसके घर वालों को नशे की गोलियां खिलवाई और बाद में नाबालिग को बेचने के इरादे से रात में लेकर जाने लगे। गांव के लोगों ने उसे देखकर पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बछरायूं थाने में आरोपित के खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया है। गजरौला थाने के गांव खादगुजर निवासी आरोपित निजामुद्दीन का गुरुवार की सुबह में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उसे गांव लखमिया के ग्रामीणों ने पकड़ रखा है और पूछताछ में वह बता रहा है कि वह खादगुजर गांव का रहने वाला हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे एक नाबालिग को भागकर उसे बेचने जा रहा था। आरोपित से जब ऐसी घटना करना कहां से सीखा? जैसे सवाल किए तो उसने बताया कि मदरसे के मौलवी कहते हैं हिंदू लड़कियों के साथ पहले गलत काम करो, फिर उन्हें बेच दो। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और आरोपित को सौंप दिया। इस दौरान गांव में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। बछरायूं थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। उसके बयानों के हिसाब से उस मौलवी का भी पता लगाया जाएगा, जो इस तरह की हरकतों को करने के लिए बढ़ावा दे रहा है।
रात में लड़की को भगाकर ले जा रहा था, गांव वालों ने पकड़कर पीटा तो बोला- मदरसे के मौलवी ने सिखाया हिंदू लड़कियां बेचना
