PTV BHARAT 13 JUNE 2025 अंबाला। कन्याकुमारी से श्रीनगर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी हो चुकी है और दो वंदेभारत एक्सप्रेस पटरी (Kashmir Vande Bharat Express) पर दौड़ रही हैं। भविष्य में इस रूट पर और ट्रेनों को दौड़ाने का प्रस्ताव है। इसलिए स्टाफ के संकट को देखे हुए रेलवे ने कदम उठाया है।फिरोजपुर मंडल से कुछ हिस्सा काटकर जम्मू मंडल (Jammu Division) बनाया जा चुका है। अब इस मंडल में कर्मचारियों की तैनाती और की जाएगी। इसको लेकर रेलवे ने कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। देश भर से कोई भी कर्मी जम्मू मंडल में जाने का इच्छुक है तो वह आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके लिए प्राथमिकता फिरोजपुर मंडल के कर्मियों को दी जाएगी। रेलवे ने चार जुलाई तक आवेदन मांगे हैं और इन्हें ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) पर अपलोड करना होगा। रेलवे ने एक प्रोफार्मा भेजा है, जिसमें कौन से पद के कर्मी आवेदन कर सकते हैं, जिसका भी जिक्र किया गया है। साथ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारी की वरिष्ठता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
श्रीनगर के लिए दौड़ी दो वंदे भारत एक्सप्रेस
