PTV BHARAT 14 JUNE 2025 ईरान। इजरायल और ईरान के बीच जारी टेंशन के दौरान इजरायल ने हवाई हमले कर ईरान के आर्मी चीफ समेत टॉप कमांडरों को मार दिया था। अब ईरान के कमांडर-इन-चीफ अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने देश के सैन्य नेतृत्व के पुनर्गठन के लिए प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा की है।ईरानी सरकारी मीडिया इरना के अनुसार, मेजर जनरल आमिर हतामी को इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना का मुख्य कमांडर नियुक्त किया गया है। हातमी इससे पहले 2013 से 2021 तक ईरान के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इरना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अपने आधिकारिक आदेश में खामेनेई ने हातमी के समर्पण, क्षमता और अनुभव की प्रशंसा की और उनके नेतृत्व में परिवर्तनकारी और क्रांतिकारी दृष्टिकोण का आह्वान किया।ईरान के पूर्व सशस्त्र सेना प्रमुख (CSAF) जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने मौसवी के कार्यकाल के दौरान उनके ईमानदार और मूल्यवान प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में खामेनेई ने लिखा, “इजरायल के हाथों लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी की शहादत को देखते हुए और मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी की सराहनीय सेवाओं और मूल्यवान अनुभव के मद्देनजर, मैं उन्हें सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त करता हूं।”
इजरायल के हमले में ईरानी आर्मी चीफ समेत कई टॉप कमांडरों की मौत
