PTV BHARAT 16 JUNE 2025 नई दिल्ली। Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का आज चौथा दिन है। चार दिन से लगातार इजरायल और ईरान एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों देशों को इस युद्ध के दौरान भारी नुकसान भी हुआ है। इस बीच इजरायल ने एक बार फिर से ईरान पर मिसाइलों से हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, एक इजराइली मिसाइल ने ईरान के सरकारी समाचार प्रसारण स्टेशन (टीवी स्टूडियो) को निशाना बनाया है। इजरायली हमले के बाद सरकारी टेलीविजन ने अचानक लाइव प्रसारण रोक दिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के अधिकांश हिस्सों में इजरायली मिसाइलों की बारिश हो रही है। इधर, इजरायल ने खाड़ी देश पर पूरी हवाई श्रेष्ठता का दावा किया है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलों से हमले कर रहे हैं।
ईरान के सरकारी टीवी स्टूडियो पर इजरायल का हमला
