PTV BHARAT 18 JUNE 2025 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट पूरा होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बातचीत की है।इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों ने नेताओं ने करीब 35 मिनट तक बात की है। मिसरी ने कहा, ‘भारत ने दृढ़ता से अपनी बात रखी है। भारत ने अमेरिका के सामने आतंकवाद पर भी अपनी बात रखी है। बता दें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। विदेश सचिव ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसकी वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की।”उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था जब वे बात कर रहे थे। इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।
ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी ने किया US राष्ट्रपति को फोन
