अमेरिका ने कैसे ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर मचाई भारी तबाही

PTV BHARAT 22 JUNE 2025    एजेंसी – इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अमेरिका की एंट्री हो गई और उसने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों इस्फहान, नतांज और फोर्डो पर सटीक हमले किए। इन हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी गवाही सैटेलाइट तस्वीरें दे रही हैं। कोम के उत्तर-पूर्व में मौजूद फोर्डो ईंधन संवर्धन सयंत्र की हाई क्वालिटी की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनमें हमले से पहले और उसके बाद की कहानी बताई गई है। तस्वीरों से पता चलता है कि प्लांट तक जाने के लिए कई सड़के थीं, कई ऐसे प्वाइंट्स थे जहां से प्लांट के अंदर जाया जा सकता था और इसके एंट्री प्वाइंट पर कई वाहन भी खड़े दिखते हैं। तो वहीं, हमले के बाद की तस्वीरों में जमीन अंदर की ओर धंस गई और सुरंग के एंट्री गेट मिट्टी से सील कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *