अमेरिका के बाद अब इजरायल ने ईरान में मचाई तबाही

PTV BHARAT 23 JUNE 2025    एजेंसी – नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जंग लगातार पैर पसार रही है। दोनों देश पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका की ओर से ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले के बाद अब इजरायली सेना ने भी ईरान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। इजरायली फौज ने कहा कि उसने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में कम से कम छह हवाई अड्डों पर हवाई हमले किए और हवाई पट्टियों को तबाह कर दिया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि 15 से ज़्यादा रिमोटली नियंत्रित इजरायली विमानों ने इन सटीक हमलों को अंजाम दिया। इजरायली बयान में कहा गया, “इन हमलों ने रनवे, जमीन के नीचे बने बंकर, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरानी हुकूमत के F-14, F-5 और AH-1 विमानों को नुकसान पहुंचाया।” IDF ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें तेहरान के मेहराबाद, मशहद और देजफुल हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *