12 राज्यों में बम की धमकी देने वाली युवती गिरफ्तार

PTV BHARAT 24 JUNE 2025    अहमदाबाद। कुछ समय पहले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद अहमदाबाद के दो स्कूलों और बीजे मेडिकल कॉलेज में बम ब्लॉस्ट की चेतावनी दी गई। यह सभी धमकियां ईमेल से मिल रही थीं। गुजरात पुलिस महीनों से ईमेल भेजने वाले की तलाश में थी और जब पुलिस की तलाश पूरी हुई तो सच्चाई जानकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। ईमेल भेजने वाली युवती का नाम रेने जोशिल्दा है, जो चेन्नई की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी जोशिल्दा ने बीजे मेडिकल कॉलेज को धमकी भरा मेल भेजा था। हालांकि, उसकी एक चूक ने पुलिस को उसके घर तक पहुंचने का रास्ता दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *