PTV BHARAT 30 JUNE 2025 तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अगले हफ्ते अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। 6 जुलाई को धर्मशाला के मैकलोडगंज में दलाई लामा का जन्मदिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, इस उत्सव पर चीन की नजरें भी भारत पर टिकी होंगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जन्मदिन की 90वीं वर्षगांठ पर दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) के कई मंत्री दलाई लामा के जन्मदिन पर उत्तराधिकारी घोषित करने की संभावना जता चुके हैं। इस लिस्ट में CTA के निर्वाचन प्रमुख पेनपा त्सेरिंग और उपसभापति डोलमा त्सेरिंग का नाम भी शामिल है।
दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हो सकती है उत्तराधिकारी की घोषणा
