माली में अल कायदा ने तीन भारतीयों को किया अगवा

PTV BHARAT 03 JULY 2025     नई दिल्ली। माली में तीन भारतीय नागरिकों के अगवा किए जाने की खबर है। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और माली सरकार से अपहृत भारतीयों की सुरक्षित और जल्द रिहाई के लिए हरसंभव कदम उठाने की मांग की। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में अल-कायदा का हाथ हो सकता है। हालांकि किसी संगठन ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।  यह घटना माली के कायस शहर में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई। इस फैक्ट्री में सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोलकर तीन भारतीयों को बंधक बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *