PTV BHARAT 08 JULY 2025 लखनऊ। गैर मुस्लिम युवतियों को बहला-फुसलाकर अवैध मतांतरण के मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने गहरा रोष जताया है। उन्होंने अवैध मतांतरण कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। कहा, छांगुर बाबा पर अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को निशाना बनाने व उनके लिए एक ‘रेट लिस्ट’ तैयार करने का आरोप है। इस घिनौने कृत्य ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। चौहान ने इसे सुनियोजित साजिश बताया। कहा, हमारी बेटियां कोई प्रयोगशाला नहीं हैं, जहां मतांतरण की जहरीली सोच का टेस्ट हो। जो बेटियों को छलकर उनका धर्म छीनते हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग
