चुनाव आयोग का खुलासा- बिहार वोटर लिस्ट में नेपाल, बांग्लादेश व म्यांमार के लाखों घुसपैठिए

PTV BHARAT 13 JULY 2025 एजेंसी नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से घर-घर जाकर चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग के पाए जाने की जानकारी सामने आयी है। ऐसे लोगों की संख्या लाखों में बताई जा रही है। घर-घर सत्यापन में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ)की इस रिपोर्ट के बाद हरकत में आए आयोग ने ऐसे लोगों की जांच के लिए 01 से 30 अगस्त के बीच विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यदि ऐसे लोगों के दस्तावेज गलत पाए गए तो 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची से इनके नाम हटा दिए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *