उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

PTV BHARAT 16 JULY 2025 एजेंसी नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड के आरोपित की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में इस मामले पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज का विरोध किया गया है।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची की पीठ ने मंगलवार को कहा कि उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर की रिलीज पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली फिल्म निर्माताओं की याचिका 16 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका मोहम्मद जावेद ने दायर की थी, जो कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में आठवां आरोपित है। उसने मामले की सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *