लोन चुकाने के बाद भी प्रॉपर्टी के मूल प्रति नहीं देने का मामला प्रकाश में आया

PTV BHARAT 24 JULY 2025 रायपुर । ICICI बैंक ग्राहक सत्यप्रकाश ने कहा कि  रायपुर स्थित ICICI बैंक इन दिनों ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। घटना ICICI बैंक का सिविल लाइन ब्रांच का है जहाँ एक ग्राहक को लोन चुकाने के बाद भी उसे प्रॉपर्टी के मूल प्रति नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है । हुआ यह है कि सत्यप्रकाश नाम का एक ग्राहक इस ब्रांच से होम लोन लिया था। उसने अपनी प्रॉपर्टी किसी दुसरे को बेचीं है। खरीददार ने अपने बैंक से लोन के बताये राशी का भुगतान किया। परन्तु जब सत्यप्रकाश मकान के मूल प्रतिवेदन को लाने गए तो उन्हें यह कहकर वापस किया गया कि आपने एक और लोन लिया है जिसकी वजह से आपको बिना पैसा चुकाए कागज़ नहीं दिया जायेगा।  बावजूद इसके इस समस्या के समाधान के लिए ग्राहक करीब एक माह से बैंक के चक्कर काट रहे हैं । वही दूसरी तरफ खरीददार का बैंक मकान के कागज़ के बिना शेष राशी नहीं दे रहा है। उक्त जानकारी देते हुए ग्राहक सत्यप्रकाश ने कहा कि फॉर क्लोजर जब दिया एक अकाउंट का रकम का क्लियर किया। दूसरा जो टॉप अप लिया गया था उसका अंडरग्राउंड किया बोला कि एक हफ्ते में आपका पेपर मिल जाएगा फिर दोबारा 10 दिन जाने के बाद से फिर से 10 दिन के बाद बोल रहा है फिर वहॉ रिपीट कर रहा है” उठते हैं यह सवाल : – – बैंक द्वारा लोन की पूरी राशि क्यों नहीं बताई गई ? – मकान के मूल प्रतिवेदन के हस्तांतरण में हुए विलम्ब की अवधि के लोन कि राशि ली जाएगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *